Edited By Nitika, Updated: 27 Sep, 2021 11:27 AM
केंद्र सरकार के 3 नए कृषि कानून का विरोध कर रहे किसान संगठनों का भारत बंद अभियान सोमवार को सुबह 6:00 बजे शुरू हो गया। इसका असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है।
पटनाः केंद्र सरकार के 3 नए कृषि कानून का विरोध कर रहे किसान संगठनों का भारत बंद अभियान सोमवार को सुबह 6:00 बजे शुरू हो गया। इसका असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है। वहीं राजद ने 3 कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का समर्थन किया।
राजद नेता मुकेश रौशन और पार्टी के अन्य सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने 3 कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में हाजीपुर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग पर ट्रैफिक जाम दिखा। वहीं महात्मा गांधी सेतु पर आवाजाही भी प्रभावित रही।
बता दें कि लगभग 40 संगठनों के संयुक्त किसान मोर्चे ने सोमवार सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक देशभर में जगह-जगह धरने और प्रदर्शन का ऐलान किया है। इन संगठनों ने कहा कि वे कई स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवागमन को रोकेंगे।