Edited By Nitika, Updated: 30 Sep, 2020 01:36 PM
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले रालोसपा को बडा़ झटका लगा है। महागठबंधन से अलग होकर बसपा के साथ नया मोर्चा बनाने के बाद भी यह भगदड़ का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को उसके प्रधान महासचिव माधव आनंद ने भी दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले रालोसपा को बडा़ झटका लगा है। महागठबंधन से अलग होकर बसपा के साथ नया मोर्चा बनाने के बाद भी यह भगदड़ का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को उसके प्रधान महासचिव माधव आनंद ने भी दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
माधव आनंद ने रालोसपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद कहा कि बिहार की बेहतरी का एजेंडा रालोसपा में रहकर पूरा नहीं हो सकता है, इसलिए उन्होंने प्रधान महासचिव के पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आगे की अपनी राजनीतिक सफर के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह बहुत जल्द ही इस संबंध में मीडिया को जानकारी देंगे।
वहीं ऐसा समझा जाता है कि आनंद भी जल्दी ही राजद में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद भूदेव चौधरी और कार्यकारी उपाध्यक्ष कामरान ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद राज्य का दामन थाम लिया था।