Edited By Ramanjot, Updated: 12 Jun, 2021 04:16 PM
पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने शुक्रवार को बताया कि दूसरे राज्य से विदेशी शराब लाकर बिक्री करने की जानकारी मिली थी। इसके बाद एक विशेष दल का गठन किया गया। विशेष दल ने गुरुवार देर रात को सघन वाहन चेकिंग अभियान लगाया। इसके बाद ममरेजपुर ग्रामीण सड़क पर...
डेहरी-ऑन-सोनः बिहार में रोहतास जिले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, जिले के कोचस थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने शुक्रवार को बताया कि दूसरे राज्य से विदेशी शराब लाकर बिक्री करने की जानकारी मिली थी। इसके बाद एक विशेष दल का गठन किया गया। विशेष दल ने गुरुवार देर रात को सघन वाहन चेकिंग अभियान लगाया। इसके बाद ममरेजपुर ग्रामीण सड़क पर संदिग्ध ट्रक को रोक कर तलाशी की गई। इस दौरान पटना सिटी के मनजीत सिंह, पटना जिले खाजकला के रहने वाले वाले राजेंद्र प्रसाद, राजस्थान के अलवर जिले के भयरोड थाना क्षेत्र के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद और मुकेश कुमार गिरफ्तार किया गया।
भारती ने बताया कि ट्रक से 919 कार्टन से करीब 44 हजार बोतल विदेशी बरामद की। इसके अलावा 240 बोतल भी बरामद की गई है। पुलिस ने करीब 79 हजार लीटर शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान करीब दो लाख रुपए नगदी भी बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने इस धंधे में संलिप्त शराब माफियाओं का नाम उजागर किया है। पुलिस ने इस आधार पर पुलिस ने करगहर थाना क्षेत्र के ढिभिया गर्वे गांव से अवधेश यादव को भी गिरफ्तार किया। धंधे में शामिल अन्य शराब माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।