Edited By Diksha kanojia, Updated: 18 Jan, 2021 05:32 PM
बिहार में रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
रोहतासः बिहार में रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
थानाध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता ने बताया कि जमुहार निवासी सूर्यदेव सिंह (60) स्कूटी से डालमियानगर से अपने लैंड स्कौट सिक्योरिटी कंपनी में ड्यूटी कर अपने घर जमुहार लौट रहे थे। इसी दौरान मनौरा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से उनकी मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सासाराम सदर अस्पताल में पोस्टमाटर्म कराने के बाद शव शव परिजनों को सौंप दिया है।