आरा में दर्दनाक हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकली 4 महिलाओं को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुचला, मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Oct, 2021 10:41 AM

scorpio crushes 4 women on morning walk

बताया जा रहा है कि चारों महिलाएं शुक्रवार सुबह टहलने के लिए निकलीं थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चारों महिलाओं को कुचल दिया। गाड़ी की टक्कर लगते ही महिलाएं करीब 20 फीट की दूरी पर जा गिरी, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद...

आराः बिहार के आरा में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मॉर्निंग वॉक पर निकली चार महिलाओं को रौंद दिया। इस हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के पीरो थाना क्षेत्र देव-चंदा (देचना) पुल के पास की है। बताया जा रहा है कि चारों महिलाएं शुक्रवार सुबह टहलने के लिए निकलीं थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चारों महिलाओं को कुचल दिया। गाड़ी की टक्कर लगते ही महिलाएं करीब 20 फीट की दूरी पर जा गिरी, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्कार्पियो समेत चालक मौके से फरार हो गया।

PunjabKesari

हादसे से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने शवों को सड़क पर रखकर बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे जाम कर दिया। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!