RJD में शामिल हुए अनंत सिंह के 'हनुमान' कहे जाने वाले श्रवण, सदस्य बनते ही मिला तोहफा

Edited By Nitika, Updated: 07 Mar, 2021 06:07 PM

shravan kumar joined rjd

मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह के ''हनुमान'' कहे जाने वाले श्रवण कुमार उर्फ बंटू सिंह राजद में शामिल हो गए हैं। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बंटू सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलवाई है।

 

पटनाः मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह के 'हनुमान' कहे जाने वाले श्रवण कुमार उर्फ बंटू सिंह राजद में शामिल हो गए हैं। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बंटू सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलवाई है। इतना ही नहीं पार्टी में शामिल होते ही बंटू सिंह को तोहफा भी मिल गया है।

राजद के सदस्य बनने के साथ ही बंटू सिंह को जगदानंद सिंह ने तोहफा देते हुए प्रदेश प्रवक्ता भी नियुक्त कर दिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बंटू सिंह को पत्र देते हुए प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। वहीं राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अनंत सिंह के दाहिने हाथ माने ताने वाले बंटू सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। जगदानंद सिंह ने बंटू सिंह को लगे हाथ पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता भी बना दिया। बंटू सिंह के राजद में आने के बाद अनंत सिंह काे पार्टी में मजबूती मिली है। पार्टी का प्रवक्ता बनाए जाने के बाद बंटू न केवल पार्टी की आवाज बनेंगे बल्कि अनंत सिंह के विरोधियों काे भी जवाब देंगे।

बता दें कि जब अनंत सिंह अपराधिक मामलों में जेल में बंद थे तो उस समय ही बंटू सिंह का चेहरा मीडिया में आया था। बंटू सिंह अपने बेबाक बोली को लेकर जाने जाते हैं। इनके एजेंडे में प्रमुख रूप से अनंत सिंह का बचाव और सरकार पर हमला बोलना शामिल है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!