बिहार में पर्यटन क्षेत्र में असीम संभावनाएं, धार्मिक-ऐतिहासिक स्थलों को किया जाए विकसितः CM

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Aug, 2020 01:26 PM

statement of cm nitish

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। इसके मद्देनजर धार्मिक, ऐतिहासिक, शैक्षणिक, पुरातात्विक तथा वैज्ञानिक स्थलों को एक साथ चिन्हित कर विकसित किया जाना चाहिए।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। इसके मद्देनजर धार्मिक, ऐतिहासिक, शैक्षणिक, पुरातात्विक तथा वैज्ञानिक स्थलों को एक साथ चिन्हित कर विकसित किया जाना चाहिए।

नीतीश कुमार ने बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत कार्य योजना से संबंधित विस्तृत प्रस्तुतीकरण का अवलोकन करने के बाद कहा कि बिहार में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या 3 करोड़ से ज्यादा है। राजगीर, बोधगया और वैशाली में सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक आते हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन में पर्यटन की महत्वपूर्ण भूमिका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। राज्य में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ऐतिहासिक, धार्मिक, शैक्षणिक, पुरातात्विक तथा वैज्ञानिक स्थलों को एक साथ चिन्हित कर विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं अन्य बेहतर पर्यटक स्थल है, जिन्हें चिन्हित कर लोगों को जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!