बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कृत-संकल्पितः नीतीश कुमार

Edited By Nitika, Updated: 18 Aug, 2021 12:12 PM

statement of nitish kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कृत-संकल्पित है और प्रभावितों की सहायता के लिए रुपए की कोई कमी नहीं है।

 

भागलपुरः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कृत-संकल्पित है और प्रभावितों की सहायता के लिए रुपए की कोई कमी नहीं है।
PunjabKesari
नीतीश कुमार ने जिले के नवगछिया अनुमंडल के बाढ़ राहत केन्द्रों का जायजा लेने के दौरान कहा कि राज्य के खजाने पर बाढ़ पीड़ितों का पहला हक है और सरकार उनकी पूरी मदद करेगी। सभी राहत केन्द्रों पर बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए गुणवत्ता युक्त भोजन, स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य सभी प्रकार की आवश्यक मदद उपलब्ध करवाने का सख्त निर्देश जिला प्रशासन को दिया गया है। उक्त राहत केन्द्रों पर ही सभी बाढ़ पीड़ितों को कोरोना का वैक्सीन लगवाने के लिए सिविल सर्जन को कहा गया है। इसके अलावा बीमार और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया गया है। खासकर, ज्यादा पानी वाले क्षेत्रों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की टीमों की तैनाती की गई है। स्थानीय अधिकारियों को सभी राहत शिविरों और सामुदायिक किचनों की व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है। कुमार ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में सभी तटबंधों के सुरक्षात्मक उपायों पर विशेष निगरानी जल संसाधन विभाग के अभियंताओं की टीम कर रही है। वहीं, नए क्षेत्रों में बाढ़ के पानी के फैलने की संभावना को देखते हुए वहां के लोगों को दूसरे जगहों के राहत शिविरों में भिजवाने का निर्देश दिया गया है।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने बाद में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों के अलावे सामुदायिक किचन की समीक्षा की और बाढ़ पीड़ितों को सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!