गन्ना किसानों की बेहतरी के लिए निरंतर काम कर रही सरकार: नीतीश कुमार

Edited By Nitika, Updated: 21 Nov, 2021 04:35 PM

statement of nitish kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि गन्ना किसानों की बेहतरी के लिए उनकी सरकार निरंतर काम कर रही है।

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि गन्ना किसानों की बेहतरी के लिए उनकी सरकार निरंतर काम कर रही है।

नीतीश कुमार ने यहां एक, अणे मार्ग स्थित संकल्प में गन्ना उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि वर्ष 2006-07 से गन्ना किसानों के लिए कई कदम उठाए गए हैं। पूर्व के कई वर्षों में गन्ना के मूल्य में वृद्धि की गई। उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर से ईख मूल्य अनुदान भी दिए गए। गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए गन्ना उद्योग को प्रोत्साहित किया गया। क्षेत्रीय विकास परिषद (जेडीसी) कमीशन में छूट एवं ईख क्रय कर में छूट की सुविधा दी गई। गन्ने की अधिक उत्पादकता के लिए अच्छे किस्म के गन्ने की प्रजाति को बढ़ावा दिया गया।

मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी जिले के गन्ना किसानों को रीगा के अलावा अन्य चीनी मिलों तक गन्ना पहुंचाने के लिए आवागमन सब्सिडी पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी जारी रखने का निर्देश दिया और कहा कि इससे गन्ना किसानों को चीनी मिलों तक गन्ना पहुंचाने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हमलोग गन्ना किसानों की बेहतरी के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

नीतीश कुमार को गन्ना उद्योग विभाग के सचिव एन सरवन कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग में किए जा रहे कार्यो के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पेराई सत्र 2021-22 के लिए ईख मूल्य की दर का निर्धारण, वर्ष 2010 से 2021 तक गन्ना मूल्य की दर, परिचालित चीनी मिलों की संख्या, चीनी मिलों की पेराई क्षमता, डिस्टीलरी की क्षमता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!