बिहार में कोई भी दल अपने बूते चुनाव जीतकर सरकार नहीं बना सकताः सुशील मोदी

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Sep, 2020 01:38 PM

statement of sushil modi

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का कहना है कि बिहार में गठबंधन की राजनीति एक ‘‘वास्तविकता'' है तथा भाजपा, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) इसके त्रिकोण हैं। इनमें से किसी को इस मुगालते में नहीं रहना चाहिए कि वह अपने बूते...

नई दिल्ली/पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का कहना है कि बिहार में गठबंधन की राजनीति एक ‘‘वास्तविकता'' है तथा भाजपा, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) इसके त्रिकोण हैं। इनमें से किसी को इस मुगालते में नहीं रहना चाहिए कि वह अपने बूते चुनाव जीतकर सरकार बना सकता है।

भाजपा के कद्दावर नेता मोदी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सत्तारूढ़ राजग के सामने राजद के नेतृत्व वाला विपक्षी महागठबंधन दूर-दूर तक नहीं टिकता। अगला विधानसभा चुनाव राजग के सभी घटक दल मिलकर लड़ेंगे और सफलता हासिल करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा, जदयू और राजद बिहार की राजनीति के त्रिकोण हैं और गठबंधन एक वास्तविकता है। इसे लेकर किसी को कोई गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। आज कोई भी एक दल अपने बलबूते पर चुनाव जीतकर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है।''

राजग के घटक दलों जदयू और लोजपा के बीच चल रहे वाकयुद्ध और कुछ मुद्दों पर एक दूसरे की असहमतियों को सुशील मोदी ने क्षणिक करार दिया और उम्मीद जताई कि समय आने पर इसका भी समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘सभी दलों का नेतृत्व बहुत परिपक्व और समझदार है। इसलिए सब ठीक हो जाएगा। लोजपा जदयू और भाजपा के गठबंधन में कोई दरार नहीं आएगी। मिलजुलकर चुनाव लड़ेंगे।''

तेजस्वी पर कसा तंज
तेजस्वी पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा, ‘‘ट्वीटर और फेसबुक पर बयान देने से केवल कोई नेता नहीं हो जाता। महागठबंधन से हमारा मुकाबला कोई पहली बार नहीं हो रहा है। इस महागठबंधन से हमलोगों ने पिछले पांच चुनाव लड़े हैं और हर बार इनको पराजित करने का काम किया है।'' उन्होंने आरोप लगाया कि 40 साल बिहार में कांग्रेस ने राज किया, 15 साल कांग्रेस और राजद ने मिलकर राज किया लेकिन कोई काम नहीं किया। बिहार के 55 साल इन लोगों ने ‘‘बर्बाद'' कर दिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!