Edited By Nitika, Updated: 10 Aug, 2022 10:31 AM
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भाजपा पर जदयू को तोड़ने का आरोप पूरी तरह से झूठ है।
पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भाजपा पर जदयू को तोड़ने का आरोप पूरी तरह से झूठ है।
सुशील मोदी ने ट्वीट किया, 'यह सरासर सफ़ेद झूठ है कि भाजपा ने बिना नीतीश जी की सहमति के आरसीपी सिंह को मंत्री बनाया था। यह भी झूठ है कि भाजपा जदयू को तोड़ना चाहती थी। तोड़ने का बहाना खोज रहे थे। भाजपा 2024 में प्रचंड बहुमत से आएगी।' वहीं नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के कुछ देर बाद ही बिहार भाजपा ने कोर कमेटी की बैठक की। इसमें कुमार, राष्ट्रीय जनता दल और महागठबंधन के खिलाफ कैसे मोर्चा खोला जाए, इस पर चर्चा हुई।
इसी कड़ी में भाजपा ने 10 अगस्त को पटना में धरना देने की घोषणा की है। इसके बाद इस प्रदर्शन का दायरा बढ़ाकर 12 अगस्त को जिला मुख्यालय और 13 अगस्त को प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा।