Edited By Nitika, Updated: 18 Aug, 2022 05:51 PM
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ महा गठबंधन में कई दल जुड़े हुए हैं। कांग्रेस भी इस गठबंधन में शामिल है।
पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ महा गठबंधन में कई दल जुड़े हुए हैं। कांग्रेस भी इस गठबंधन में शामिल है। उनके वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि बिहार के मंत्रिमंडल में कांग्रेस की हिस्सेदारी काफी कम है।
भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि जब कांग्रेस के इतने बड़े नेता ऐसी बात कर रहे हैं तो आप समझ सकते हैं कि इनके घटक दलों में कितना तनाव है। जब मुद्दाविहीन सरकार का गठन होता है तो इसका भविष्य इसी प्रकार का होता है।