कुशवाहा बोले- जब तक सरकार सिन्हा से पद्मश्री पुरस्कार वापस नहीं लेती, हमारा विरोध जारी रहेगा

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Jan, 2022 06:55 PM

statement of upendra kushwaha

उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा कि प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान का अपमान समूचे बृहत अखंड भारतवर्ष का अपमान है। जब तक भारत सरकार दया प्रकाश सिन्हा से साहित्य अकादमी और पद्मश्री पुरस्कार वापसी के लिए कारगर कदम नहीं...

पटनाः प्रसिद्ध लेखक दया प्रकाश सिन्हा की सम्राट अशोक पर लिखी गई किताब को लेकर पिछले कुछ दिनों से बिहार की राजनीति गरमाई है। हालांकि, मामले के तूल पकड़ने के बाद लेखक ने अपनी सफाई भी दे दी, लेकिन अभी भी मामला शांत होता नजर नहीं आ रहा। इस बीच अब जदयू के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमारा विरोध जारी रहेगा।

उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा कि प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान का अपमान समूचे बृहत अखंड भारतवर्ष का अपमान है। जब तक भारत सरकार दया प्रकाश सिन्हा से साहित्य अकादमी और पद्मश्री पुरस्कार वापसी के लिए कारगर कदम नहीं उठाती, हमारा विरोध जारी रहेगा।
PunjabKesari
कुशवाहा ने कहा कि सरकार सकारात्मक सोच के साथ आगे आए और तत्काल प्रभाव से साहित्य अकादमी और पदम् श्री पुरस्कार वापस लेने का काम करे, ताकि भविष्य में कोई भी साहित्य के नाम पर देश की अस्मिता और प्रतिष्ठा से खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!