'बिहार बचाओ मार्च' के दौरान हिरासत में लिए गए चिराग पासवान, पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर भांजी लाठियां

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Feb, 2022 03:08 PM

supporters clash with police in chirag s bihar bachao march

चिराग पासवान का काफिला सीधे गांधी मैदान के जेपी गोलंबर से निकला। मार्च में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को सबसे पहले डाकबंगला चौराहे पर रोका गया। उसके बावजूद कार्यकर्ता बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए आगे निकले। फिर कार्यकर्ताओ को...

पटनाः बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर मंगलवार को सड़कों पर उतरे। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मिलकर पटना के गांधी मैदान स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा स्थल से राजभवन तक के लिए 'बिहार बचाओ मार्च' निकाला। इस दौरान पार्टी समर्थक और पुलिस आपस में भिड़ गए।

PunjabKesari

चिराग पासवान का काफिला सीधे गांधी मैदान के जेपी गोलंबर से निकला। मार्च में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को सबसे पहले डाकबंगला चौराहे पर रोका गया, इसके बावजूद कार्यकर्ता बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए आगे निकल गए। फिर कार्यकर्ताओ को इनकम टैक्स चौराहे पर रोकने का विफल प्रयास किया गया लेकिन कार्यकर्ता फिर आगे बढ़े।

PunjabKesari

चिराग पासवान के समर्थकों ने डाकबंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़कर आगे बढ़ते हुए इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। इसी बीच पटना के नए म्यूजियम के पास कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां भांजी और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इस दौरान चिराग पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!