Edited By Nitika, Updated: 18 Jun, 2020 03:53 PM
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियों को आज गंगा में प्रवाहित किया गया। इस दौरान पटना स्थित गांधी घाट पर सुशांत के पिता केके सिंह, उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति सहित करीबी लोग मौजूद रहे।
पटनाः फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियों को आज गंगा में प्रवाहित किया गया। इस दौरान पटना स्थित गांधी घाट पर सुशांत के पिता केके सिंह, उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति सहित करीबी लोग मौजूद रहे।
सुशांत की अस्थियों को गुरूवार दोपहर 1 बजे पटना के गांधी घाट पर विसर्जित किया गया। अस्थि विसर्जन के बाद उनके परिवार के लोग पटना स्थित अपने आवास पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सुशांत की आत्मा की शांति के लिए घर में पूजा की।
बता दें कि सोमवार को सुशांत के पिता मुंबई गए, जहां पर उन्होंने बेटे का अंतिम संस्कार किया। वे अस्थि कलश लेकर बुधवार को पटना लौटे थे, जिसे गुरुवार को गंगा में विसर्जित किया गया। वहीं अब सुशांत का श्राद्धकर्म पटना में ही होगा।