सुशील मोदी का आरोप- RJD और कांग्रेस का अपमान नहीं झेल पाए रघुवंश

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Sep, 2020 03:04 PM

sushil modi accused rjd and congress

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह के जीवनकाल में उनका इतना अपमान किया कि वे मत्यु से संघर्ष नहीं कर पाए।

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह के जीवनकाल में उनका इतना अपमान किया कि वे मत्यु से संघर्ष नहीं कर पाए।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘राजद और कांग्रेस ने रघुवंश प्रसाद सिंह के जीवनकाल में उनका इतना अपमान किया कि वे मत्यु से संघर्ष नहीं कर पाए। किसी ने ‘एक लोटा पानी' बताया तो किसी ने सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 फीसद आरक्षण देने के मुद्दे पर उनकी बात नहीं मानी। मोदी ने कहा कि टिकट की बिक्री और अपराध के राजनीतिकरण का बुलडोजर चला कर उनके आदर्शों को रौंदा जाने लगा। उन्होंने कहा कि अब उनके जिस पत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार सरकार बिंदुवार संज्ञान लेकर उनकी इच्छा पूरी करने में लगी है, उस पत्र को कोई फर्जी तो कोई साजिश बता रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि सरकार डॉ. सिंह की अंतिम इच्छा पूरी कर उन्हें सार्थक श्रद्धांजलि देगी। वे हमें अपने सपने सौंप कर गए हैं। उनका पत्र जनहित के मुद्दे लिए एनडीए सरकार की विश्वसनीयता का प्रमाण-पत्र है। उन्होंने कहा कि रघुवंश बाबू वैशाली के गौरव, लोकतंत्र की गरिमा, किसानों के खेत और गरीबों के पेट की चिंता करने वाले राजनेता थे लेकिन आखिरी वक्त में वे दम्भी, परिवारवादी और निजी सम्पत्ति बनाने के लिए राजनीति का दुरुपयोग करने वालों से इस कदर घिर गए थे कि उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखनी पड़ी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!