सुशील मोदी का पलटवार- तेजस्वी बाढ़ पीड़ितों को खाना देकर RJD सरकार का धो रहे पाप

Edited By Nitika, Updated: 23 Jul, 2020 03:57 PM

sushil modi attacked on tejaswi

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बाढ़ को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ हमले पर पलटवार किया है।

 

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बाढ़ को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ हमले पर पलटवार किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिनके माता-पिता की सरकार में 90 करोड़ रुपए का बाढ़ राहत घोटाला हुआ, वे कुछ बाढ़ पीड़ितों को एक वक्त का भोजन करवाते हुए फोटो खिंचवा कर राजद सरकार के पाप धोने की कोशिश कर रहे हैं।

सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जिनके माता-पिता की सरकार में 90 करोड़ रुपए का बाढ़ राहत घोटाला हुआ, वे कुछ बाढ़ पीड़तिों को एक वक्त का भोजन कराते हुए फोटो खिंचवा कर राजद सरकार के पाप धोने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट पढ़नी चाहिए, जिसमें खुलासा किया गया है कि बिहार को केंद्र सरकार से मिली बाढ़ सहायता की 90 करोड़ की राशि का फर्जीवाड़ा कैसे हुआ था।

भाजपा नेता ने कहा कि साल 1996-1999 के बीच लालू-राबड़ी सरकार ने चारा घोटाले की तरह बाढ़ राहत घोटाला किया था। जिन 15 जिलों में बाढ़ नहीं आई थी, वहां भी राहत राशि का व्यय दिखाया गया था। उन्होंने कहा कि उस समय बाढ़ से 11 जिले प्रभावित थे जबकि इस साल 7 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर है। बता दें कि तेजस्वी यादव ने बुधवार को दरभंगा और मधुबनी जिले के बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को भोजन भी करवाया। उन्होंने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला और कहा कि बिहार बाढ़ में डूब गया और नीतीश जी के आंख के आंसू सूख गए।

नीतीश जी यहां नहीं आएंगे लेकिन 7 तारीख को अपनी कुर्सी बचाने के लिए वर्चुअल रैली अटेंड करेंगे। नीतीश कुमार जी की इंसानियत खत्म हो गई है और अंतरात्मा बंगाल की खाड़ी में डूब रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!