मोदी ने वैष्णो देवी हादसे को बताया दुखद, कहा- प्रमुख धर्मस्थलों पर हो क्राउड मैनेजमेंट की विशेष व्यवस्था

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Jan, 2022 11:56 AM

sushil modi called the vaishno devi accident sad

सुशील मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से 12 श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि यह कानून-व्यवस्था का सामान्य मामला नहीं है। ऐसी घटनाएं रोकने के लिए प्रमुख धर्मस्थलों पर क्राउड मैनेजमेंट की विशेष...

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ के कारण हुए हादसे को अत्यंत दुखद बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति रोकने के लिए सभी प्रमुख धर्मस्थलों पर भीड़ प्रबंधन (क्राउड मैनेजमेंट) की विशेष व्यवस्था होनी चाहिए।

सुशील मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से 12 श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि यह कानून-व्यवस्था का सामान्य मामला नहीं है। ऐसी घटनाएं रोकने के लिए प्रमुख धर्मस्थलों पर क्राउड मैनेजमेंट की विशेष व्यवस्था होनी चाहिए।

भाजपा सांसद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और केंद्र की सरकारों ने मृतकों के आश्रितों और घायलों को तुरंत अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!