मिल्खा सिंह के निधन पर सुशील मोदी ने जताया शोक, कहा- यह देश के लिए अपूरणीय क्षति

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Jun, 2021 02:06 PM

sushil modi expressed grief over the death of milkha singh

सुशील मोदी ने लिखा, "महान एथलीट, फ्लाइंग सिख पद्मश्री मिल्खा सिंह जी का आकस्मिक निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। हम सबके प्रेरणाश्रोत, अपनी उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित करने वाले महान खिलाड़ी अब हमारे बीच नहीं रहे। ईश्वर उनके परिजनों व प्रशंसकों...

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने महान एथलीट मिल्खा सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

सुशील मोदी ने लिखा, "महान एथलीट, फ्लाइंग सिख पद्मश्री मिल्खा सिंह जी का आकस्मिक निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। हम सबके प्रेरणाश्रोत, अपनी उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित करने वाले महान खिलाड़ी अब हमारे बीच नहीं रहे। ईश्वर उनके परिजनों व प्रशंसकों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।"


बता दें कि मिल्खा सिंह का शुक्रवार रात को निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। 1958 के राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन और 1960 के रोम ओलम्पिक की 400 मीटर दौड़ में रिकार्ड तोड़ने के बावजूद पदक से चूके मिल्खा सिंह ने चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में शुक्रवार रात को अपनी अंतिम सांस ली।
 

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!