मोदी का विपक्ष पर हमला- खुद की सरकार में चरवाहा विद्यालय खोलने वाले बन रहे किसानों के हमदर्द

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Dec, 2020 10:12 AM

sushil modi s attack on opposition

राज्यसभा सदस्य एवं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन्होंने खुद की सरकार में केवल चरवाहा विद्यालय खोले वे किसानों...

सीतामढ़ीः राज्यसभा सदस्य एवं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन्होंने खुद की सरकार में केवल चरवाहा विद्यालय खोले वे किसानों के हमदर्द बन रहे हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने शनिवार को सीतामढ़ी जिले के परिहार में किसान जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को गुमराह करने वाले राजद-कांग्रेस को बताना चाहिए कि उन लोगों ने अपने शासन में क्या किया। वे तो चरवाहा विद्यालय खोलने और लाठी में तेल पिलावन रैली कराने में लगे थे। उन्हें किसानों की चिंता नहीं थी।

मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने खेती को उन्नत, वैज्ञानिक और लाभकारी बनाने के लिए बिहार को चार कृषि महाविद्यालय और एक नया कृषि विश्वविद्यालय देने के साथ राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि इनके अलावा पटना में पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, नालंदा में उद्यान महाविद्यालय और किशनगंज में मत्स्यिकी महाविद्यालय स्थापित किया गया है।

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में राजग सरकार ने पहली बार कृषि रोडमैप लागू किया। अब प्रत्येक जिले के एक महाविद्यालय में कृषि की पढ़ाई शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने कृषि निवेश प्रोत्साहन नीति -2020 लागू की, जिसके तहत मखाना, फल, सब्जी, शहद, मक्का, बीज और चाय से जुडे उद्योग लगाने वालों को 15 से 30 प्रतिशत तक पूंजीगत अनुदान दिया जाएगा। मोदी ने कहा कि जहां केंद्र सरकार के नए कृषि कानून से किसानों की आय बढ़ेगी, बिचौलियों के शोषण से मुक्ति मिलेगी, वहीं राज्य सरकार की निवेश प्रोत्साहन नीति से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढाने वाला निवेश बढ़ेगा।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!