मोदी का तेजस्वी पर तंज- जिनके राज में किसान खेती नहीं कर पाए, वे किस मुंह से देने गए धरना

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Dec, 2020 03:23 PM

sushil modi stanced on tejashwi

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने प्रशासन की अनुमति के बिना आंदोलनरत किसानों के समर्थन में धरना पर बैठे प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि जिनकी सरकार में किसान नक्सली हिंसा और लूटपाट के चलते खेती नहीं...

पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने प्रशासन की अनुमति के बिना आंदोलनरत किसानों के समर्थन में धरना पर बैठे प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि जिनकी सरकार में किसान नक्सली हिंसा और लूटपाट के चलते खेती नहीं कर पाए वे किस मुंह से गांधीजी की प्रतिमा के सामने धरना देने चले गए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘जिनके राज में किसान नक्सली हिंसा और लूटपाट के चलते खेती नहीं कर पाते थे उन्हें पलायन करना पड़ा था, वे गांधी जी की प्रतिमा के सामने किस मुंह से धरना देने चले गए। माओइस्ट कम्युनिस्ट सेंटर (एमसीसी) को संरक्षण देने और माओवाद से हाथ मिलाने वाले गांधीवाद को धोखा देना चाहते हैं।'' मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि किसानों के लिए लाभकारी नए कृषि कानून का विरोध करने से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को बताना चाहिए कि उन्होंने अपने 15 साल में किसानों के लिए क्या किया।

गौरतलब है कि नए कृषि सुधार कानूनों के विरोध में दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में पटना गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन की प्रशासन से इजाजत नहीं मिलने के बावजूद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विपक्ष के नेताओं के साथ धरना दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!