NDA के घटक दल एकजुट, राजनीतिक अस्थिरता फैलाने में सफल नहीं होंगे लालू यादवः सुशील मोदी

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Jan, 2021 09:38 AM

sushil modi targeted lalu yadav

राज्यसभा सदस्य एवं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के दाव पर पलटवार किया।

पटनाः राज्यसभा सदस्य एवं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के दाव पर पलटवार किया। उन्होंने हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल एकजुट हैं और राजद अध्यक्ष लालू यादव राजनीतिक अस्थिरता फैलाने में सफल नहीं होंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने गुरुवार को ट्वीट किया कि जिस राजद का लोकसभा में एक भी सदस्य नहीं, वह नीतीश कुमार जैसे गंभीर व्यक्ति को केंद्रीय राजनीति के सपने दिखाकर बिहार में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की बेचैनी जाहिर कर रहा है। बिहार में राजग के सभी घटक दल अटूट हैं, इसलिए लालू यादव राजनीतिक अस्थिरता फैलाने में कामयाब नहीं होंगे।

सुशील मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि यादव ने 17 वीं विधानसभा चुनाव में न महागठबंधन की पराजय स्वीकार की, न जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया, बल्कि नए सदन के गठन के समय से ही वे जोड़-तोड़ में जेल से ही लग गए। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक को तोड़ने की नाकाम कोशिश की गई। उनकी बातचीत का टेप पब्लिक डोमेन में है और अब तक इसे फर्जी साबित नहीं किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!