Edited By Ramanjot, Updated: 29 Dec, 2020 10:02 AM
राज्यसभा सांसद एवं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से वार्ता के ठीक पहले गांधी ने देश छोड़कर किसानों को धोख दिया है।
पटनाः राज्यसभा सांसद एवं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से वार्ता के ठीक पहले गांधी ने देश छोड़कर किसानों को धोख दिया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने सोमवार को ट्वीट किया कि राहुल गांधी ने राफेल लड़ाकू विमान खरीद और नागरिकता कानून की तरह नए कृषि कानून को लेकर भी लोगों को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पंजाब के कुछ बड़े किसानों को मंडी और ठेका खेती को लेकर ऐसा उकसाया कि वे महीने भर से दिल्ली में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
सुशील मोदी ने कहा कि जब किसानों के मुद्दे पर सरकार से महत्वपूर्ण वार्ता होने वाली है, तब वे बिना कोई कारण बताए इटली चले गए। केंद्र सरकार से वार्ता के ठीक पहले राहुल गांधी ने देश छोड़कर किसानों को धोख दिया है। उन्होंने कहा कि वे संसद का सत्र छोड़कर भी छुट्टी मनाने विदेश जा चुके हैं।