बिहार एवं झारखंड के पूर्व राज्यपाल रामा जोईस के निधन पर तारकिशोर ने जताया शोक

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Feb, 2021 12:45 PM

tarakishor mourns the death of former governor rama jois

बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि पूर्व राज्यपाल एम.रामा जोईस विख्यात न्यायविद्, कुशल प्रशासक, लेखक एवं देशभक्त थे। उन्होंने कई पुस्तकों की रचना भी की। उनके निधन से वह अत्यंत मर्माहत हैं। विधि, शिक्षा, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में...

पटनाः बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बिहार एवं झारखंड के पूर्व राज्यपाल एम.रामा जोईस के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। |

तारकिशोर प्रसाद ने अपने शोक संदेश में कहा कि पूर्व राज्यपाल एम.रामा जोईस विख्यात न्यायविद्, कुशल प्रशासक, लेखक एवं देशभक्त थे। उन्होंने कई पुस्तकों की रचना भी की। उनके निधन से वह अत्यंत मर्माहत हैं। विधि, शिक्षा, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

डिप्टी सीएम ने कहा कि उनके निधन से विधि, शिक्षा, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। तारकिशोर प्रसाद ने दिवंगत आत्मा की चिरशांति तथा उनके परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!