Edited By Nitika, Updated: 12 Apr, 2021 06:11 PM
बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान किशनगंज के थानाध्यक्ष अश्विन कुमार के शहीद होने और सदमे में उनकी मां की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
पटनाः बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान किशनगंज के थानाध्यक्ष अश्विन कुमार के शहीद होने और सदमे में उनकी मां की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि पश्चिम बंगाल इलाके में कर्तव्य निर्वहन के दौरान किशनगंज के थानाध्यक्ष अश्विन कुमार का शहीद हो जाना और सदमे के कारण उनकी मां का निधन होने की घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं मर्माहत करने वाली है। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अश्विनी कुमार एक बहादुर, निष्ठावान और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस पदाधिकारी थे। उप मुख्यमंत्री ने शहीद अश्विनी कुमार के आश्रितों को सभी देय सेवान्त लाभों का भुगतान अविलंब करने के निर्देश दिया।
वहीं डिप्टी सीएम ने शहीद अश्विन कुमार के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की चिरशांति तथा समस्त परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।