Edited By Nitika, Updated: 07 Jan, 2021 12:27 PM
अपने अनोखे अंदाज से चर्चा में रहने वाले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने अपना नया साल वृंदावन में मनाया। वह अपने दोस्तों के साथ एक बार फिर कुर्ता-धोती पहने वृंदावन की गलियों में घूमते...
पटनाः अपने अनोखे अंदाज से चर्चा में रहने वाले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप ने अपना नया साल वृंदावन में मनाया। वह अपने दोस्तों के साथ एक बार फिर कुर्ता-धोती पहने वृंदावन की गलियों में घूमते नजर आए। वहीं तेजप्रताप ने अपनी ये मनमोहक तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।
दरअसल, नए साल के आगमन पर तेजप्रताप यादव ने कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की, जिसमें वह बिल्कुल गंवई अंदाज में वृंदावन की गलियों में घूमते नजर आए। उन्होंने अपनी इस तस्वीर को कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि वृंदावन की वादियों में छात्र राजद के क्रांतिकारी साथियों के साथ। वहींं तेजप्रताप यादव इन तस्वीरों में कुर्ता-धोती पहने हुए नजर आ रहे हैं, जबकि उनके साथ भी चल रहे साथी भी आध्यात्मिक परिधान में दिखाई दिए। वृंदावन में तेजप्रताप गायों के साथ भी समय बिताते दिखे और उन्हें चारा भी खिलाया।
बता दें कि तेजप्रताप का वृंदावन से विशेष लगाव है। वह अक्सर वृंदावन जाया करते हैं और कृष्ण के साथ-साथ वह भगवान शिव के भी बड़े भक्त हैं। उनकी बांसुरी वादन कला के भी लोग दिवाने हैं।