Edited By Ramanjot, Updated: 18 May, 2024 12:31 PM
तेजस्वी यादव ने कहा कि पांच-पांच विभाग अपने पास रखे हुए थे, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, तेजस्वी खुद उपमुख्यमंत्री थे उनके पास कई योजनाएं थी इसके बाद भी इन्होंने जनता को किसी योजना का लाभ नहीं पहुंचाया, सिर्फ लोगों को भरमाने का काम किया। उन्होंने कहा...
पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि जब तेजस्वी उपमुख्यमंत्री थे उनके पास कई योजनाएं थी, लेकिन उन्होंने जनता को किसी योजना का लाभ नहीं पहुंचाया, सिर्फ लोगों को भरमाने का काम किया।
"बिहार में आउटसोर्सिंग का खेल हो जाएगा बंद"
तेजस्वी यादव ने कहा कि पांच-पांच विभाग अपने पास रखे हुए थे, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, तेजस्वी खुद उपमुख्यमंत्री थे उनके पास कई योजनाएं थी इसके बाद भी इन्होंने जनता को किसी योजना का लाभ नहीं पहुंचाया, सिर्फ लोगों को भरमाने का काम किया। उन्होंने कहा कि जितने भी सरकारी पद हैं वह सब भरे जाएंगे, आउटसोर्सिंग का खेल बिहार में बंद हो जाएगा। सरकारी नौकरी में कितने लोग आ सकते हैं 20 से 25 लाख ज्यादा से ज्यादा। लेकिन जनसंख्या बहुत है इन लोगों को स्वरोजगार के अवसर दिए जाएंगे।
विजय सिन्हा ने कहा कि निवेशक भी बाहर से तब आएंगे जब इन लोगों के मन में व्याप्त भयभीत करने वाला वातावरण को खत्म किया जाएगा। इन लोगों के कारण निवेशक बिहार में नहीं आ रहे हैं। उधर, तेजस्वी यादव लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोल रहे हैं। तेजस्वी यादव ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश और बिहार की जनता सवाल पूछ रही है कि 10 वर्षों में बिहार के लिए क्या किया गया है?