तेजस्वी बोले- नीतीश के साथ समझौते का सवाल ही नहीं, मध्याविधि चुनाव को तैयार महागठबंधन

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Jan, 2021 10:43 AM

tejashwi puts a stop to possibilities of agreement with nitish

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू यादव के छोटे पुत्र एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार को पटना लौट आए। बिहार वापिस आते ही तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश को निशाने पर ले लिया। उन्होंने नीतीश के साथ समझोता करने की अटकलों पर विराम लगाते हुए...

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू यादव के छोटे पुत्र एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार को पटना लौट आए। बिहार वापिस आते ही तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश को निशाने पर ले लिया। उन्होंने नीतीश के साथ समझोता करने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि दोबारा उनके साथ जाने का सवाल ही नहीं उठता है। हम मध्‍यावधि चुनाव के लिए तैयार हैं।

तेजस्वी ने कहा कि एनडीए सरकार ज्यादा दिन की मेहमान नहीं है। यह सरकार राज्य के लिए अभिशाप है। इसने नौजवानों को बेरोजगार बना दिया है। 16 सालों के भीतर इस सरकार ने राज्य को बर्बाद कर दिया है। उन्‍होंने जदयू-भाजपा पर जनादेश की चोरी कर सत्‍ता में आने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये सत्ता के लोभी लोग हैं।

नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल करने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि उनकी पार्टी की ओर से नीतीश को कोई ऑफर नहीं दिया गया। इस तरह का सवाल करना ही गलत है। उन्होंने कहा कि नीतीश जनादेश के खिलाफ हैं। वह गरीब और मजदूर के लिए नहीं हैं। उनके साथ तालमेल करने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!