बिहार के पहले CM की पुण्यतिथि पर तेजस्वी ने शेयर की गलत तस्वीर, NDA ने किया घेराव

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Feb, 2021 10:52 AM

tejaswi shares incorrect picture on death anniversary of sri krishna babu

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत श्री कृष्ण सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते समय अनुग्रह नारायण सिन्हा की तस्वीर पोस्ट करने के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव को रविवार को राजग के घटक दलों की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा।

पटनाः बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की रविवार को पुण्यतिथि थी। इस मौके पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने श्रीबाबू को श्रद्धांजलि देते हुए अनुग्रह नारायण सिन्हा की तस्वीर ट्वीट कर दी, जिसके चलते उन्हें फजीहत झेलनी पड़ी। गलत तस्वीर शेयर करने को लेकर तेजस्वी सत्तापक्ष के निशाने पर आ गए हैं।

तेजस्वी ने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री सिंह को श्रद्धाजंलि देते हुए ट्वीट किया, ''बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं।'' हालांकि उन्होंने ''श्रीबाबू'' की जगह अनुग्रह नारायण सिंह की तस्वीर पोस्ट कर गड़बड़ी कर दी। अनुग्रह नारायण सिंह को ''बिहार विभूति'' के रूप में जाना जाता है। वह स्वतंत्रता के बाद डॉक्टर श्री कृष्ण के पहले मंत्रिमंडल में कद्दावर मंत्री थे। राजग के घटक दलों- जद(यू), भाजपा और हम (एस) ने इस मौके का इस्तेमाल लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी पर निशाना साधने के लिए किया।


वहीं राजद ने यह कहकर मामले को दबाने की कोशिश की कि यह ''तकनीकी खामी'' थी जिसका विरोधियों को बतंगड़ नहीं बनाना चाहिए और ट्वीट की भावना को समझना चाहिए। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार के नेताओं की समझ को लेकर तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा, ''जो लोग श्री कृष्ण सिंह को पहचान नहीं पाए, खुद को बिहार का नेता बताते हैं। तेजस्वी बाबू, अगर आप बिहार विभूतियों को नहीं जानते (पहचानते) तो मैं आपको उनकी तस्वीरें भेज देता हूं। अब से कभी भी टिप्पणी करने से पहले तस्वीरें देख लीजिएगा।''

 


जदयू प्रवक्ता तथा विधान पार्षद नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव की समझ पर सवाल उठाते हुए कहा, ''राजनीतिक पर्यटक बिहार के नेताओं को कैसे जान सकते हैं। आप भ्रष्ट हैं और केवल जेल में बंद अपराधियों को जानते हैं। भाजपा ने भी तेजस्वी पर निशाना साधा। पार्टी प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा, ''विपक्ष के नेता को पहले बिहार केसरी स्वर्गीय श्रीकृष्ण सिंह और बिहार विभूति स्वर्गीय अनुग्रह नारायण सिंह की तस्वीरों से परिचित होने के बाद अपनी राजनीतिक-सामाजिक घृणा का प्रदर्शन करना चाहिए।''

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!