कल से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का बजट सत्र, पटना DM ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए दिशा-निर्देश

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Feb, 2025 03:58 PM

the budget session of bihar legislature will begin from tomorrow

​​​​​​​बिहार विधानमंडल का आगामी सत्र दिनांक 28 फरवरी, से प्रारंभ होकर 28 मार्च, तक होना निर्धारित है। इस अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी,डॉ. सिंह तथा वरीय पुलिस अधीक्षक, अवकाश कुमार ने...

पटना: पटना के जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के लिए सभी दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों त्रुटिरहित एवं सुद्दढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सजग, तत्पर तथा प्रतिबद्ध रहने का निर्देश दिया है।

बिहार विधानमंडल का आगामी सत्र दिनांक 28 फरवरी, से प्रारंभ होकर 28 मार्च, तक होना निर्धारित है। इस अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी,डॉ. सिंह तथा वरीय पुलिस अधीक्षक, अवकाश कुमार ने प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की आज विधान सभा परिसर में संयुक्त ब्रीफिंग की गई। अधिकारीद्वय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। जिलाधिकारी के निदेश पर अपर जिला दंडाधिकारी, विधि-व्यवस्था राजीव रौशन ने आज दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को दिशा-निदेशों से विस्तार से अवगत कराया।        

जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। आठ क्यूआरटी भी सक्रिय रहेगा। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी दिनांक 28 फ़रवरी को प्रात: 09.00 बजे एवं आगे प्रतिदिन विधान मंडल की कार्यवाही शुरू होने के एक घंटा पहले अपने प्रतिनियुक्ति स्थान पर निश्चित रूप से पहुंच जाएंगे। सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी प्रत्येक दिन विधान मंडल की बैठक की समाप्ति के पश्चात ही अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल को छोड़ेंगे। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!