Edited By Diksha kanojia, Updated: 01 Nov, 2021 03:58 PM
जानकारी के अनुसार, घटना सीवान के सराय ओपी थाना इलाके के पुरानी किला पोखरा की है। व्यापारी एहसान मलिक कपड़ा व्यापारी था। सीवान में वह एक किराए के मकान में अपने दोस्तों के साथ रहता था और वहीं नीचे फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। रविवार को वह अपने कमरे में...
सीवानः बिहार के सीवान जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कपड़ा व्यापरी ने पान खाकर पीक खिड़की से नीचे थूक दिया जो कि वहां खड़े एक युवक पर जा गिरा। इसके बाद वह युवक इतना गुस्सा हो गया वह उसके घर गया और उसे गोली मार दी।
जानकारी के अनुसार, घटना सीवान के सराय ओपी थाना इलाके के पुरानी किला पोखरा की है। व्यापारी एहसान मलिक कपड़ा व्यापारी था। सीवान में वह एक किराए के मकान में अपने दोस्तों के साथ रहता था और वहीं नीचे फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। रविवार को वह अपने कमरे में खाना बना रहा था और साथ ही पान भी खा रहा था।
इस दौरान उसने पान खाकर उसकी पीक खिड़की से नीचे थूक दी जो कि नीचे खड़े युवक पर जा गिरी। इस बात से वह युवक इतना बौखला गया कि वह ऊपर एहसान के कमरे में आया और गालियां देने लगा। एहसान ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने बंदूक निकालकर एहसान पर चला दी। जल्दी-जल्दी एहसान के दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया।