Edited By Ramanjot, Updated: 29 Aug, 2020 05:12 PM
बिहार में गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दंपति को गोली मार दी जिसमें पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
गयाः बिहार में गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दंपति को गोली मार दी जिसमें पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, जमुआरा मोड़ स्थित लकड़ी के टाल के समीप सो रहे जमुआरा गांव निवासी मंटू मांझी (42) और उसकी पत्नी इंद्रानी देवी को शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने गोली मार दी। इस घटना में मंटू मांझी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में पत्नी को इलाज के लिए गया शहर के जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद टिकारी के पुलिस उपाधीक्षक नागेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर लेगी।