Edited By Nitika, Updated: 21 Jan, 2023 04:50 PM
बिहार के मुख्यमंत्री राहत कोष में द दलाई लामा ट्रस्ट की ओर से 20 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई।
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री राहत कोष में द दलाई लामा ट्रस्ट की ओर से 20 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई।
द दलाई लामा ट्रस्ट की ओर से सेक्रेट्री ट्रस्टी जेमफेल लुंधौप ने मुख्यमंत्री राहत कोष में राशि प्रदान करते हुए कहा कि राज्य के नागरिकों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रयास प्रशंसनीय है। वहीं द दलाई लामा ट्रस्ट द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में दी गई सहायता राशि को लेकर मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट के प्रति आभार जताया।
बता दें कि मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुये कहा कि परम पावन दलाई लामा के प्रति मैं अपना आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने बिहार और बिहार की जनता के हित के लिए यह सहायता राशि प्रदान की।