Edited By Nitika, Updated: 11 Mar, 2021 05:27 PM
बिहार में विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह ने सरकारी बंगला खाली नहीं किया। नियमों के अनुसार, चुनाव हारने के बाद पूर्व मंत्री को खाली कर देना चाहिए था लेकिन दबंगई दिखाने पर उतरे जय कुमार सिंह ने सरकारी बंगला खाली नहीं किया।
पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह ने सरकारी बंगला खाली नहीं किया। नियमों के अनुसार, चुनाव हारने के बाद पूर्व मंत्री को खाली कर देना चाहिए था लेकिन दबंगई दिखाने पर उतरे जय कुमार सिंह ने सरकारी बंगला खाली नहीं किया। लिहाजा अब उनके बंगले का ताला तोड़कर सामान बाहर निकाला जाएगा। साथ ही वहां पर सरकारी ताला लगाने की तैयारी चल रही है।
दरअसल, जय कुमार सिंह पिछली सरकार में मंत्री थे। इसी के चलते उन्हें 43, हार्डिंग रोड का सरकारी बंगला दिया गया था। पिछले नवंबर में हुए चुनाव में जय कुमार सिंह चुनाव ही हार गए। इसके बाद सरकारी नियमों के अनुसार, उन्हें मंत्री का बंगला खाली कर देना चाहिए था लेकिन दबंगई दिखाने पर उतरे जय कुमार सिंह ने सरकारी बंगला खाली नहीं किया। वहीं पूर्व मंत्री की दबंगई से परेशान बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। इसमें जय कुमार सिंह पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने सरकारी बंगले पर अवैध कब्जा कर रखा है।
बता दें कि सरकारी नोटिस पर भी बंगला खाली न करने के बाद भवन निर्माण विभाग ने उन्हें जबरन सरकारी बंगले से बाहर निकालने का आदेश पारित कर दिया है। भवन निर्माण विभाग ने पटना के जिलाधिकारी को लिखे गए पत्र में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती करने की मांग की है।