चुनाव के बाद संगठन के विस्तार में जुटी HAM, 18 दिसंबर को होगा नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन

Edited By Nitika, Updated: 10 Dec, 2020 01:39 PM

the new national president will be elected on 18 december

बिहार विधानसभा चुनाव में हम (हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा) ने 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें पार्टी को 4 सीटों पर जीत हासिल हुई। वहीं अब पार्टी अपने संगठन का विस्तार करने में जुट गई है।

 

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में हम (हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा) ने 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें पार्टी को 4 सीटों पर जीत हासिल हुई। वहीं अब पार्टी अपने संगठन का विस्तार करने में जुट गई है। इसके लिए पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होने जा रहा है। 18 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन किया जाएगा।

हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 दिसंबर को जीतनराम मांझी के पटना स्थित सरकारी आवास पर राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी़। इसमें देशभर से जिला और जिला प्रकोष्ठों के पदाधिकारी से लेकर राष्ट्रीय स्तर के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन भी करेंगे। इसके लिए पार्टी ने कार्यक्रम भी बना लिया है।

वहीं हम प्रवक्ता ने बताया कि 15 दिसंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन किया जाएगा। इसके बाद 18 दिसंबर को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करवाया जाएगा। बता दें कि अभी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जीतन राम मांझी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!