बिहार में नहीं है RJD नीत महागठबंधन, अपने दम पर नया अध्याय लिखेगी कांग्रेसः भक्तचरण दास

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Oct, 2021 11:14 AM

there is no rjd led grand alliance in bihar bhaktacharan das

भक्तचरण दास ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में यह पूछे जाने पर कि क्या दो सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव के बाद महागठबंधन बना रहेगा, इस पर उन्होंने कहा कि अभी तक बिहार में महागठबंधन नहीं है और आगे क्या होगा कुछ कहा नहीं जा सकता। राजद को चुनाव...

पटनाः बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्तचरण दास ने आज स्पष्ट किया कि प्रदेश में अभी तक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन नहीं है और उनकी पार्टी अपने दम पर प्रदेश में नया अध्याय लिखेगी तथा सबसे बड़ी पार्टी बनकर आगे आएगी।

भक्तचरण दास ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में यह पूछे जाने पर कि क्या दो सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव के बाद महागठबंधन बना रहेगा, इस पर उन्होंने कहा कि अभी तक बिहार में महागठबंधन नहीं है और आगे क्या होगा कुछ कहा नहीं जा सकता। राजद को चुनाव प्रचार में सिर्फ कांग्रेस की याद आ रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की बात कोई नहीं कर रहा है।

कांग्रेस प्रभारी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि वह बहुत ही आदरणीय नेता हैं तथा उनका वह सम्मान करते हैं। यादव को अपशब्द कहने का अधिकार उनके पास तो नहीं है। राजद अध्यक्ष के आज चुनाव प्रचार पर निकलने से पहले सुबह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से फोन पर हुई बात के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने साफ कहा कि सोनिया गांधी से राजद अध्यक्ष लालू यादव की कोई भी बात नहीं हुई है। यह सब भ्रम है और उपचुनाव में भ्रम फैलाने के इरादे से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने दम पर नया अध्याय लिखेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!