Edited By Ramanjot, Updated: 30 Aug, 2021 05:11 PM
पटना स्थित जदयू मुख्यालय में राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा, ‘‘हम सबको मिलकर जदयू को राष्ट्रीय दल बनाना है। इसके लिए चार राज्यों में पार्टी को मान्यता मिलना जरूरी है, हमें इस लक्ष्य को हासिल करना है। पार्टी के विस्तार और...
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को अपनी पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों से कहा कि सभी को मिलकर जनता दल (यूनाइटेड) को राष्ट्रीय पार्टी बनाना है।
पटना स्थित जदयू मुख्यालय में राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा, ‘‘हम सबको मिलकर जदयू को राष्ट्रीय दल बनाना है। इसके लिए चार राज्यों में पार्टी को मान्यता मिलना जरूरी है, हमें इस लक्ष्य को हासिल करना है। पार्टी के विस्तार और मजबूती के लिए सभी नेताओं को अन्य राज्यों में जाना चाहिए। जरूरत पड़ी तो मैं भी जाऊंगा।'' उन्होंने जातिगत जनगणना को बेहद जरूरी बताते हुए कहा कि किस जाति की कितनी आबादी है, इसकी जानकारी मिल जाए तो सबके विकास को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि जैसा कि कुछ लोग अफवाह फैलाते हैं, यह किसी के खिलाफ नहीं है। यह सबके पक्ष में है।
जनसंख्या नियंत्रण पर नीतीश ने कहा, ‘‘बाकी राज्य चाहें तो कानून बनाएं, हम तो बस लड़कियों को पढ़ा रहे हैं। इसके लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी है। साइकिल योजना से लेकर आरक्षण तक, आधी आबादी के सशक्तीकरण के लिए हमने हर काम किया है।'' बिहार में पिछले 15 सालों से मुख्यमंत्री के पद आसीन नीतीश ने कहा, ‘‘हमने समाज के हर तबके के लिए काम किया है। प्रेम और भाईचारा बनाकर रखा है। लोगों की सेवा ही हमारा धर्म है।''