बक्सर में परिवहन मंत्री को मिली शिकस्त, राजग का सूपड़ा साफ

Edited By Diksha kanojia, Updated: 11 Nov, 2020 12:21 PM

transport minister lost in buxar nda sweep

बिहार के बक्सर जिले में नीतीश कुमार की सरकार में परिवहन मंत्री और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के उम्मीदवार संतोष कुमार निराला समेत सभी चार प्रत्याशियों को महागठबंधन के योद्धाओं ने सियासी कर्मभूमि में धूल चटा दी।

 

पटनाः बिहार के बक्सर जिले में नीतीश कुमार की सरकार में परिवहन मंत्री और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के उम्मीदवार संतोष कुमार निराला समेत सभी चार प्रत्याशियों को महागठबंधन के योद्धाओं ने सियासी कर्मभूमि में धूल चटा दी।

बिहार की हाइप्रोफाइल सीटों में शुमार डुमरांव से जदयू ने इस बार निवर्तमान विधायक ददन सिंह यादव का टिकट काटकर पार्टी की प्रवक्ता अंजुम आरा को पहली बार उम्मीदवार बनाया। इससे नाराज होकर यादव मैदान में निर्दलीय उतर आए। महागठबंधन के घटक भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) की ओर से पहली बार चुनाव लड़ रहे अजीत कुमार सिंह ने जदयू प्रत्याशी अंजुम आरा को 24415 मतो के अंतर से करारी मात दी। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी ददन यादव को तीसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा।

पिछले चुनाव में यादव ने बीएलएसपी के राम बिहारी सिंह को 30339 मतों से हराया था। ब्रहमपुर सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के निवर्तमान विधायक शंभू नाथ यादव ने लोजपा उम्मीदवार पूर्व विधान पार्षद बाहुबली हुलास पांडेय को 51141 मतों के भारी अंतर से पराजित कर दिया। राजग की ओर से विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के जय राज चौधरी चुनावी समर में उतरे लेकिन उन्हें तीसरे नंबर पर ही संतोष करना पड़ा। वर्ष 2015 में यहां से राजद के शंभू नाथ यादव ने भाजपा प्रत्याशी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी.पी. ठाकुर के पुत्र विवेक ठाकुर (वर्तमान में भाजपा राज्यसभा सांसद) को 30776 मतों के अंतर से पराजित कर दिया था।

राजपुर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार जीत चुके जदयू उम्मीदवार एवं परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला इसबार हैट्रिक लगाने के लिए चुनावी पिच पर उतरे लेकिन उन्हें भाजपा का सथ छोड़ कांग्रेस का ‘हाथ' पकड़ चुके विश्वनाथ राम ने 21204 मतों के अंतर से परास्त कर दिया। ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बक्सर विधानसभा सीट कांग्रेस के निवर्तमान विधायक संजय कुमार तिवारी ने भाजपा के नवोदित प्रत्याशी बिहार पुलिस के पूर्व हवलदार परशुराम चर्तुवेदी को 3892 मतों से परास्त कर दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!