Edited By Ramanjot, Updated: 11 Dec, 2020 03:19 PM
बिहार में जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरुवार को दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
जमुईः बिहार में जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरुवार को दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि झारखंड की जसीडीह थाना पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से धरसंडा गांव निवासी पुकारी यादव को दो पिस्तौल, 17 कारतूस, दो खोखा एवं एक कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुकारी यादव की निशानदेही पर धनचंदा गांव से संतोष यादव को जसीडीह से ट्रैक्टर की चोरी करने के आारोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से 50 हजार रुपए भी बरामद किए हैं।
प्रमोद मंडल ने बताया कि जसीडीह पुलिस संतोष यादव को अपने साथ ले गई। पुकारी यादव के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।