JDU के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, नीतीश ने कुशवाहा को दी जिम्मेदारी

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Jan, 2021 03:57 PM

umesh kushwaha becomes state president of jdu

बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उमेश कुशवाहा को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है।

पटनाः बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उमेश कुशवाहा को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को राज्य कार्यकारिणी की बैठक में वशिष्ठ नारायण सिंह ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की, जिसे स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद उमेश कुशवाहा के नाम का प्रस्ताव रखा गया और इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया है। उमेश कुशवाहा महनार से जेडीयू के विधायक हैं।

बता दें कि पटना में चल रही जदयू की राज्य परिषद की बैठक का आज दूसरा दिन है। हालांकि, इस बैठक में उमेश कुशवाहा मौजूद नहीं थे लेकिन आनन-फानन में बैठक के दौरान ही उनको बुलावा भेजा गया। आखिरकार उमेश कुशवाहा पार्टी ऑफिस पहुंचे और कर्पूरी सभागार में चल रही बैठक में शामिल हुए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!