अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया ऑटो रिक्शा, हादसे में 4 महिलाओं की मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Jan, 2021 05:02 PM

uncontrolled auto rickshaw hit the tree

बिहार में बांका जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। वहीं इस घटना में चार महिलाओं की मौत हो गई।

बांकाः बिहार में बांका जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। वहीं इस घटना में चार महिलाओं की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना बांका के पंजवारा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि ऑटोरिक्शा पर सवार कुछ महिलाएं बुधवार की रात जा रही थी तभी लखवारा गांव के समीप ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस दुर्घटना में ऑटोरिक्शा पर सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान जिले के घौरैया थाना क्षेत्र के ऐरोपूर्णिया गांव निवासी खुशबू देवी और पुतुल देवी के रूप में की गई है।

दुर्घटना में घायल दो महिला को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती करया गया, जहां इलाज के दौरान दो अन्य की आज मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉटर्म के लिए भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!