Edited By Nitika, Updated: 16 Jun, 2020 03:28 PM
लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के प्रवासी मजदूर वापस अपने राज्य में लौट चुके हैं। ऐसे में अब उनके आगे रोजगार का संकट पैदा हो गया है। वहीं सबसे चिंताजनक बात तो यह है कि बिहार में बेरोजगारी दोगुनी हुई है। साथ ही सरकार के द्वारा सही...
पटनाः लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के प्रवासी मजदूर वापस अपने राज्य में लौट चुके हैं। ऐसे में अब उनके आगे रोजगार का संकट पैदा हो गया है। वहीं सबसे चिंताजनक बात तो यह है कि बिहार में बेरोजगारी दोगुनी हुई है। साथ ही सरकार के द्वारा सही आंकड़ों को छुपाया जा रहा है।
बिहार में एनडीए के द्वारा जनसंख्या में तीसरे सबसे बड़े राज्य को चलाया जा रहा है। बिहार की अधिकत्तर अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। साथ ही कम उद्योग होने के कारण लाखों की संख्या में यहां के लोग मजदूरी कर रहे हैं। इतना ही नहीं यहां के कई लोग दूसरे राज्यों में भी पलायन करने को मजबूर हैं।
बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इससे पहले बिहार का राष्ट्रीय बेरोजगारी दर से दोगुना दर हासिल करना चिंता का विषय बन गया है। सरकार को सही आंकड़े जनता के सामने रखने चाहिए।