Edited By Ramanjot, Updated: 29 Dec, 2020 09:24 AM
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एवं बिहार के बक्सर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अश्विनी कुमार चौबे कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
पटनाः केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एवं बिहार के बक्सर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अश्विनी कुमार चौबे कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर जब उन्होंने जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि, उनकी तबीयत ठीक है लेकिन चिकित्सकों की सलाह पर वह होम आइसोलेशन में हैं। इसके बाद से वह सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री ने अनुरोध किया है कि जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए हैं वह सभी स्वयं कोरोना संक्रमण की जांच करा लें। जांच में यदि पॉजिटिव आते हैं तो चिकित्सकों के निर्देशानुसार ही कदम उठाएं।