लालू और नीतीश ने बिहार को लूटा, लोगों का जीवन सुधारने की बजाय भरते रहे अपना पेटः कुशवाहा

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Oct, 2020 10:48 AM

upendra kushwaha attacked on lalu nitish

बिहार में ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट (JDSF) के मुख्यमंत्री पद के दावेदार राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने आज कहा कि पंद्रह साल बनाम 15 साल के झांसे में अब लोग आने वाले नहीं हैं। प्रदेश अपने...

पटनाः बिहार में ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट (JDSF) के मुख्यमंत्री पद के दावेदार राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने आज कहा कि पंद्रह साल बनाम 15 साल के झांसे में अब लोग आने वाले नहीं हैं। प्रदेश अपने गौरवशाली अतीत में लौटे तथा वर्तमान भी चमकदार हो इसके लिए बदलाव चाह रहे हैं।

कुशवाहा ने जेडीएसएफ से प्रत्याशियों के पक्ष में चेनारी, नोखा, मोहनिया, रामगढ़ और डुमरांव में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लालू यादव की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की 15 साल की सरकार और वर्तमान में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली 15 साल की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार ने बिहार को लूटा है। लोगों का जीवन सुधारने की बजाय वे अपना ही पेट भरते रहे। होना तो यह चाहिए था कि लोगों के पेट भरे जाएं लेकिन अपना पेट ही भरा जाता रहा।

रालोसपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि दोनों ही दलों ने अपने कार्यकाल में बिहार को लूटा है, जरूरत अब बदलाव की है। उन्होंने कहा कि पिछले 30 वर्ष में बिहार सभी क्षेत्रों में पिछड़ गया है। विकल्प अब लोगों के सामने है, दोनों ही दलों को सत्ता से बाहर करने का। कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश को अस्थिर कर गरीबों पिछड़ों, दलितों एवं अल्पसंख्यकों को उनके संवैधानिक अधिकारों से मरहूम रखना चाहती है। देश एक अलग तरह की राह पर जा रहा है। यदि इसे रोकना है तो बिहार में बदलाव लाना होगा।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि 15 साल बनाम 15 साल के झांसे में न आकर पांच वर्ष के लिए जेडीएसएफ की सरकार बनानी होगी ताकि बिहार के गौरवशाली अतीत और वर्तमान भी चमकदार हो सके। रालोसपा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की हालत खस्ता हो गई है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है तथा स्कूलों का हाल खराब है। उन्होंने कहा कि अस्पताल बीमार हैं और इन सबके बावजूद बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं आत्मनिर्भर बिहार की बात कर रहे हैं, जिससे स्पष्ट है कि प्रदेश में कितना एवं कैसा काम हुआ है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!