'बिहार दिवस' पर उपराष्ट्रपति ने राज्य के लोगों को दी शुभकामनाएं, की उज्जवल और उन्नत भविष्य की कामना

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Mar, 2022 01:24 PM

vice president greets the people of the state on bihar diwas

एम. वेंकैया नायडू ने मंगलवार को जारी एक संदेश में कहा कि बिहार को आध्यात्मिक परंपरा, विविध कलाओं, प्राकृतिक सौंदर्य और कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जाना जाता है। राज्य के मेहनतकश लोगों ने राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

नई दिल्ली/पटनाः उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने बिहार स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल और उन्नत भविष्य की कामना की है।

एम. वेंकैया नायडू ने मंगलवार को जारी एक संदेश में कहा कि बिहार को आध्यात्मिक परंपरा, विविध कलाओं, प्राकृतिक सौंदर्य और कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जाना जाता है। राज्य के मेहनतकश लोगों ने राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उप राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘बिहार के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों के उज्जवल और उन्नत भविष्य की कामना करता हूं। बुद्ध और अशोक का बिहार, अध्यात्म और इतिहास की भूमि है, दिनकर के काव्य की भूमि है, बापू के चंपारण और जयप्रकाश जी की संपूर्ण क्रांति की भूमि है। सदियों से बिहार ने राष्ट्र का मार्गदर्शन किया है।''

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!