Edited By Ramanjot, Updated: 05 Apr, 2021 10:14 AM
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल की मौजूदगी में रामचंद्र सहनी और उनके समर्थकों ने पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इसके बाद उन्हें और उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। सहनी वर्ष 2015 से 2020 तक सुगौली से भाजपा के विधायक थे।
पटनाः बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुगौली से गत विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक रामचंद्र सहनी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की मौजूदगी में रामचंद्र सहनी और उनके समर्थकों ने पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इसके बाद उन्हें और उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। सहनी वर्ष 2015 से 2020 तक सुगौली से भाजपा के विधायक थे।
बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में सुगौली सीट तालमेल के तहत राजग के घटक वीआईपी के खाते में चली गई थी। रामचंद्र सहनी को सुगौली से वीआईपी उम्मीदवार बनाया गया था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।