नालंदा विवि आने वाले राष्ट्रीय एवं अंतररष्ट्रीय आगंतुकों को मिलेेगी सभी सुविधाएंः CM नीतीश

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Nov, 2021 11:32 AM

visitors coming to nalanda university will get all facilities nitish

नीतीश कुमार ने सोमवार को यहां ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री'' कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के नालंदा अंतररष्ट्रीय विश्वविद्यालय में आने वाले राष्ट्रीय एवं अंतररष्ट्रीय आगंतुकों की सुविधा से संबंधित प्रश्न पर कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय अंतराष्ट्रीय...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नालंदा अंतररष्ट्री विश्वविद्यालय (विवि) आने वाले राष्ट्रीय एवं अंतररष्ट्रीय आगंतुकों को कनेक्टिविटी सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

नीतीश कुमार ने सोमवार को यहां ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के नालंदा अंतररष्ट्रीय विश्वविद्यालय में आने वाले राष्ट्रीय एवं अंतररष्ट्रीय आगंतुकों की सुविधा से संबंधित प्रश्न पर कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय अंतराष्ट्रीय है, यहां लोग बाहर से आएंगे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इन सब चीजों का ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि इसके पास ही पावपुरी में काफी बेहतर चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल बनाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गया, बोधगया और पटना से आने वाले लोगों के लिए बेहतर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। गंगा जल उद्वह योजना के अंतर्गत गंगा का पानी शुद्ध पेयजल के रूप में लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। दुनिया भर के लोग इस तरह की व्यवस्था को देखेंगे। विश्वविद्यालय के अलावा स्पोट्र्स एकेडमी एवं अन्य संस्थाओं में भी गंगाजल को शुद्ध पेयजल के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। बोधगया, राजगीर, नालंदा सभी ऐतिहासिक जगह है। सबका आपस में रिश्ता है। सरकार की कोशिश है कि बाहर से आने-जाने वाले लोगों को इन जगहों पर जाने में कम से कम समय लगे। एक और सड़क बनाई जा रही है, जिससे राजगीर और पटना की दूरी घटकर 80 किलोमीटर रह जाएगी।

नीतीश कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय बनने के बाद जो हमारे पास 70 एकड़ जमीन है, वह भी उसे उपलब्ध करा दिया जाएगा ताकि विश्वविद्यालय अपने अनुसार उसका उपयोग कर सके और इससे उसे लाभ मिले। उन्हें उम्मीद है कि कुछ ही महीने में वहां भवन बनकर तैयार हो जाएगा। केंद्र के द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति भी तय हो चुका है। उन्होंने कहा कि वह विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ बैठकर विचार-विमर्श करेंगे कि राज्य सरकार की ओर से और क्या करने की जरूरत है ताकि विश्वविद्यालय जल्द से जल्द शुरू हो सके।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!