उपेंद्र ने कार्यकर्ताओं को बताया पार्टी की रीढ़, कहा- JDU में कर्मठ कार्यकर्ता, जिनमें काफी जोश है

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Aug, 2021 10:17 AM

workers are the backbone of any political party upendra kushwaha

उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को नवगछिया एवं कहलगांव में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी दल के रीढ़ उनके कार्यकर्ता होते हैं और इस मामले में जदयू सबसे आगे हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी जोश है जिससे पार्टी सशक्त हुई है। जदयू...

भागलपुरः पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड (जदयू) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को किसी भी राजनीतिक पार्टी की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में कर्मठ कार्यकर्ता है जिनमें काफी जोश है।

उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को नवगछिया एवं कहलगांव में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी दल के रीढ़ उनके कार्यकर्ता होते हैं और इस मामले में जदयू सबसे आगे हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी जोश है जिससे पार्टी सशक्त हुई है। जदयू नेता ने कहा, ‘‘हमें अपने कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है कि वे पार्टी के सांगठनिक ढांचे की मजबूती के लिए पूरी एकजुटता के साथ काम करेंगे जो अभी कर भी रहे हैं। ऐसे में बिहार के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों में जदयू मजबूत स्थिति में उभर रही है। बिहार में हमारी गठबंधन की सरकार मजबूती के साथ पूरे पांच साल तक काम करेगी और इसे तोड़ने वाला कोई नहीं है।'

कुशवाहा ने कहा कि जदयू हमेशा ही महिलाओं के उत्थान की दिशा में काम करते आईं है। खासकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को हर क्षेत्रों में वाजिब हक दिलाने काम किया है। आज जदयू के संगठन और सरकार दोनों ही जगहों पर महिलाओं एवं हर तबके के लोगों को शामिल किया गया है। बैठक को जदयू के वरिष्ठ नेता हिमांशु कुशवाहा, जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता एवं जदयू के जिलाध्यक्ष पंचम श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!