Yamaha FZ Rave Launch 2025: नए अंदाज़ में लौटी Yamaha FZ — जानिए कैसी है नई FZ Rave की कीमत, फीचर्स और इंजन की ताकत

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Nov, 2025 09:01 PM

yamaha fz rave launch 2025

जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी Yamaha Motor India ने अपनी मशहूर “FZ” सीरीज में एक और नया मॉडल जोड़ दिया है। कंपनी ने भारत में नई Yamaha FZ Rave मोटरसाइकिल लॉन्च की है,

Yamaha FZ Rave: जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी Yamaha Motor India ने अपनी मशहूर “FZ” सीरीज में एक और नया मॉडल जोड़ दिया है। कंपनी ने भारत में नई Yamaha FZ Rave मोटरसाइकिल लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.17 लाख रखी गई है। इस नई बाइक को कंपनी ने अपने XSR 155 मॉडल के साथ पेश किया है।

नई FZ Rave में स्पोर्टी लुक और एग्रेसिव डिज़ाइन

नई Yamaha FZ Rave को पूरी तरह से एक फ्रेश और स्पोर्टी लुक दिया गया है। इसका हेडलैम्प यूनिट एक अनोखे डिजाइन के साथ आता है, जो बाइक को एक आक्रामक लुक देता है। वहीं, बाइक का मस्क्युलर फ्यूल टैंक और साइड पर दिए गए एयर वेंट जैसे डिजाइन इसे और भी प्रीमियम लुक देते हैं।
इसमें सिंगल-पीस सीट और फ्रंट पर मल्टीपल बॉडी पैनल्स दिए गए हैं, जो इसके डिजाइन को और आकर्षक बनाते हैं। यह बाइक दो कलर ऑप्शंस — Matte Titan और Metallic Black — में उपलब्ध होगी।

डिजिटल LCD डिस्प्ले और आधुनिक फीचर्स

Yamaha FZ Rave में एक नेगेटिव LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो राइडर को स्पीड, फ्यूल लेवल, ट्रिप और अन्य जरूरी जानकारी दिखाता है। यह फीचर युवाओं को काफी पसंद आएगा, खासकर उन लोगों को जो मॉडर्न टेक वाली बाइक पसंद करते हैं।

दमदार इंजन और पावरफुल परफॉर्मेंस

नई Yamaha FZ Rave 2025 में 149cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 12 HP की पावर (7,250 rpm) और 13.3 Nm का टॉर्क (5,500 rpm) जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स जोड़ा गया है। यह वही इंजन है जो अपनी स्मूद परफॉर्मेंस और माइल्ड साउंड के लिए FZ फैमिली को पॉपुलर बनाता है।

बेहतर स्टेबिलिटी के लिए डायमंड फ्रेम और डिस्क ब्रेक्स

नई Yamaha FZ Rave को डायमंड-टाइप फ्रेम पर बनाया गया है। फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है, जिससे राइड क्वालिटी बेहतर होती है। ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों पर सिंगल डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। यह बाइक 17-इंच के टायर्स पर चलती है — फ्रंट में 100 सेक्शन और रियर में 140 सेक्शन का टायर दिया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!