यशवंत सिन्हा ने की 'बदलो बिहार' अभियान की शुरुआत, कहा- तीसरा मोर्चा भी लड़ेगा विस चुनाव

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Jul, 2020 02:12 PM

yashwant sinha launches badalo bihar campaign

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन और एनडीए की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। जहां सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने भी मंगलवार को 'बदलो बिहार' अभियान की शुरुआत कर...

पटनाः बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन और एनडीए की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। जहां सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने भी मंगलवार को 'बदलो बिहार' अभियान की शुरुआत कर ली है।

दरअसल, यशवंत सिन्हा ने पटना के शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर अपने इस अभियान का आगाज किया। उन्होंने कहा कि इस बार तीसरा मोर्चा भी विधानसभा चुनाव लड़ेगा। इस मोर्चे का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार को हटाना है। उन्होंने कहा कि वे सभी जिलों में जन संवाद रैली कर लोगों से जुड़ेंगे।
PunjabKesari
पटना में 'बदलो बिहार' अभियान की शुरुआत करने के बाद यशवंत सिन्हा पहले जहानाबाद जाएंगे। इसके बाद बोधगया, सासाराम, भभुआ, बक्सर, भोजपुर आदि जिलों का दौरा कर पटना वापस लौटेंगे। बता दें कि कुछ दिनों पहले यशवंत सिन्हा ने तीसरा गठबंधन बनाने की घोषणा की थी। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!